PM Kisan Yojana 20th Installment : भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Yojana) देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी राहत है। यह योजना किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों दो-दो हजार रुपए की राशि दी जाती है। अब तक इस पीएम किसान योजना की 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं, और अब किसान 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 19वीं किस्त योजना का 9.88 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में भेजा गया था सभी किसान भाइयों को पीएम किसान योजना का लाभार्थी है तो 20वीं किस्त से पहले चार जरूरी काम आप सभी को करना होगा वरना 20वीं की से वंचित हो सकते हैं इस लेख में पूरी जानकारी बताई गई है ।
PM Kisan 20वीं किस्त कब तक जारी हो सकता है?
आप सभी किसान भाइयों को 20वीं किस्त को लेकर काफी बेसब्री से इंतजार है और ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना 20वीं किस्त का पैसा जुलाई से अगस्त 2025 के बीच भेजा जा सकता है लेकिन अभी तक सरकार के द्वारा आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं हुई है । सभी किसानों को यह सलाह दिया जाता है की आधिकारिक जानकारी के लिए नियमित रूप से पीएम किसान का आधिकारिक पोर्टल पर समय-समय पर चेक करते रहे।
PM Kisan का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य?
आप सभी किसान भाइयों को यह बता दे कि यदि आप पीएम किसान सम्मन निधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं 20वीं में किस्त का फायदा उठाना चाहते हैं तो, तो सबसे जरूरी शर्त है कि ई केवाईसी जरूर करवा ले क्योंकि सरकार के द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जो भी किसान भाई हैं यदि उनका ई केवाईसी का प्रक्रिया पूरा नहीं हो पाया है तो फिर अगली किस्त से वंचित हो जाएंगे इसलिए आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र या आप पीएम किसान के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर के माध्यम से जरूर केवाईसी करवाने।
आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए?
पीएम किसान योजना का लाभ लेने वाले किसान भाइयों को दूसरी जरूरी बातें यह है कि आप आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक जरूर करवा ले क्योंकि पीएम किसान योजना का कि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है और ऐसे में यह जरूरी है कि आप बैंक खाता आधार से लिंक जरूर करवा ले यदि आपका आधार आपके खाते से लिंक नहीं है तो फिर एनपीसीआई मेपिंग नहीं हो पाएगा और भुगतान आपके खाते में नहीं हो पाएगा इसलिए आप अपने नजदीकी ब्रांच शाखा में जाकर चेक जरूर करवा लें।
भूमि सत्यापन जरूरी – (Land Verification)
PM Kisan योजना का लाभ पाने के लिए किसान भाइयों को भूमि सत्यापन जरूरी है क्योंकि सरकार की ओर से यह स्पष्ट कहा गया है कि इसके माध्यम से जांचा जाता है कि किस के नाम पर वास्तविक कृषि भूमि उपलब्ध है या नहीं और वह योजना का पात्रता का शर्त को पूरा कर रहा है या नहीं वही देखा जाए तो बिहार यूपी एमपी राजस्थान समेत लगभग 14 राज्यों में डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत लैंड वेरिफिकेशन का काम किया जा रहा है केंद्र सरकार का कृषि मंत्रालय ने राज्य सरकार के साथ मिलकर अब तक 14 राज्यों में लगभग 6.01 करोड़ किसानों को डिजिटल आईडी फार्मर आइडिया किस आईडी दिया है पर यह रिपोर्ट हाल ही में आया है।
2 करोड़ किसानों को मिलेगा IDs का लाभ?
आप सभी किसान भाइयों को यह बता दे की अब तक सबसे ज्यादा IDs इन राज्यों में बनी हैं: जो निम्न प्रकार है।
उत्तर प्रदेश – 1.3 करोड़
महाराष्ट्र – 99 लाख
मध्य प्रदेश – 83 लाख
राजस्थान – 75 लाख
आंध्र प्रदेश – 45 लाख
गुजरात – 44 लाख
तमिलनाडु – 30 लाख
बिहार, असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल, तेलंगाना और अन्य राज्यों में भी काम जारी है. यह पूरा प्रक्रिया एग्री स्टॉक नाम का सरकारी डिजिटल योजना के तहत किया जा रहा है और इससे लगभग 2 करोड़ किसानों को जोड़ा जाएगा और इसका लाभ मिलेगा।
PM Kisan Beneficiary List कैसे चेक करें?
1. सबसे पहले पीएम किसान 20वीं किस बेनिफिशियरी लिस्ट चेक करने के लिए आधिकारिकपोर्टल खोलें: https://pmkisan.gov.in
2. इसके बाद में Beneficiary List टैब पर क्लिक करें।
3. राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
4. अपने नाम की पुष्टि करें।
निष्कर्ष:
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Yojana) की 20वीं किस्त किसानों के लिए एक और बड़ी राहत साबित होगी। यदि आपने समय रहते eKYC, बैंक डिटेल और भूमि रिकॉर्ड अपडेट करवा लिए हैं, तो आपकी अगली किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे खाते में भेज दी जाएगी।